सड़क सुरक्षा की दिशा में लखनऊ पुलिस तथा यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष आईटीएमएस की एक शानदार पहल

20511

 

लखनऊ वासियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में आईटीएमएस कंट्रोल रूम टीसीसीसी ने अपने सॉफ्टवेयर को ओला और उबर जैसी रेडियो टैक्सी के सुरक्षा सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेटे कर लिया है। ऐप में दिए गए एसओएस स्विच से आप जब भी इमरजेंसी मैसेज करेंगे तुरंत यह इमरजेंसी मैसेज संबंधित ओला, उबर के कंट्रोल रूम में जाएगा और उसी के साथ ही है लखनऊ के आईटीएमएस कंट्रोल रूम को भी जाएगा आईटीएमएस कंट्रोल रूम तुरंत उस गाड़ी की लोकेशन ज्ञात कर यूपी-112 को मैसेज करेगा । यूपी-112 तुरंत नजदीकी पीआरवी जो भी आसपास होंगे तुरंत उनको उस गाड़ी की पीछा करने और रोकने के लिए एलर्ट भेजेगा ।
इस तरह से अब कोई भी ओला, उबर टैक्सी की आड़ में आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा।
जल्दी यह सेवा आपको सड़कों पर मिलेगी। सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन का काम पूर्ण हो चुका है। निश्चित तौर पर हम लखनऊ को एक स्मार्ट और सेफ सिटी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे।

यातायात नियमों का पालन करें।
कोविड-19 गाइडलाइंस को मानें।।

अनुज मौर्य की रिपोर्ट

👁 20.5K views
20.5K views
Click