सतना नगर निगम एरिया आज रात 12 बजे से पूरी तरह लॉक

21097
अजय कटेसरिया जिला कलेक्टर सतना।
अजय कटेसरिया जिला कलेक्टर सतना।

सतना। सतना जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सतना नगर निगम सीमा छेत्र में शोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने की स्थिति में आज रात 12 बजे से संपूर्ण नगर निगम एरिया में संपूर्ण लॉक डाउन किए जाने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने दिए गए आदेश में कहा है कि संपूर्ण लॉक डाउन के चलते नगर निगम सीमा में कुछ चुनिंदा दवा दुकानों को छोड़ कर शेष सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान घर – घर जाकर खाद्य आपूर्ति की जाएगी। थोक किराना दुकान दार शटर बंद कर के वाहन के द्वारा थोक सामग्री पहुंचा सकेंगे। इस दौरान पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों को यह अधिकार होगा कि पूर्व में जारी किए गए पास लेकर घूमने वालों का पास जप्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे। संपूर्ण लॉक डाउन आज रात 12 से शुरु होकर 10 अप्रैल रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

👁 21.1K views
21.1K views
Click