सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण

23953

महोबा , सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर सदर तहसील से कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील कुलपहाड़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश की अध्यक्षता में 26 में से 03 तथा तहसील चरखारी में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहम्मद मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में 17 में से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायत कर्ता से जरूर बात की जाए।शिकायत निस्तारण से यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो शिकायत को निस्तारित नहीं माना जायेगा। यह भी कहा कि अधिकारी आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटान में लापरवाही न बरतें, इन शिकायतों  के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है।

अतः शासन के मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और कागज पर नही बल्कि धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अन्तर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े।उन्होंने कहा कि लेखपाल जब अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाएँ तब दिग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचित करें और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें, यदि कोई बड़ी समस्या है तो अपने उपजिलाधिकारी को अवगत कराएं।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24K views
24K views
Click