सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया तीन गाँव में सीसी रोड का लोकार्पण

15012

बाँदा—सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का लोकार्पण किया। साथ ही ग्रामीणों से मिलते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर सदर विधायक द्विवेदी ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरुक करते हुए हर सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तेजी से फैलते कोरोना संकट से बचने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। बिना मास्क के घर से न निकलें। हाथ धोने में कौताही न बरतें।

बताते हैं कि सदर विधायक ने इस दौरान बरई मानपुर (देवी जी), छनिया पुरवा(जरर), मझगवां (पैगंबरपुर) समेत 3 जगहों पर सीसी रोड का लोकार्पण किया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक को धन्यवाद दिया। कहा कि जिन सड़कों का लोकार्पण हुआ है उसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इस मौके पर सदर विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य अनिल त्रिपाठी, महुआ मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, मुन्नीलाल चौरसिया, बिनोद सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही जल्द ही उनके निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।

👁 15K views
15K views
Click