सपा एमएलसी प्रत्याशी के लिए गोसाईगंज तारुन ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

16125

अयोध्या:——-
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
समाजवादी पार्टी के फैजाबाद अंबेडकरनगर एमएलसी प्रत्याशी हीरालाल यादव की जीत को लेकर आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहन मंथन करते हुए रणनीति तैयार की। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि समाजवादी पार्टी एमएलसी प्रत्याशी हीरालाल यादव की जीत के लिए कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें ताकि एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को सफलता मिल सके। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन ब्लॉक में हुई इस बैठक में चुनाव के प्रभारी पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है जनता ने अब यह जान लिया है कि उसका भला केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है ।गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है यही कारण है कि पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का बेहद प्रेम मिला। पार्टी प्रत्याशी हीरालाल यादव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है इसका ही नतीजा है कि आज भी लोगों को समाजवादी पार्टी पर पूर्ण विश्वास है । बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सिया राम निषाद व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अजीत पटेल ने किया ।
पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज हुई बैठक में एमएलसी प्रत्याशी हीरालाल यादव की जीत को लेकर गहन मंथन हुई और रणनीति बनाई गई ।पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए एक बार फिर कमर कस के मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल पारसनाथ यादव चौधरी बलराम यादव अनिल मिश्रा राम सुंदर यादव प्रेम नारायण यादव राजकुमारी वर्मा रामस्वरूप फैजाबादी राकेश सिंह भारत वर्मा नीरज सिंह शिवपूजन यादव हरिराम वनवासी राजदेव यादव संजय सिंह राजू रोशन लाल गुप्ता जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव आदि मौजूद रहे ।

👁 16.1K views
16.1K views
Click