जेसीबी से हुई मौत पर उधम चंद के परिजनों को सपा नेता तेज नारायण पांडे ने बंधाया ढांढ़स

16639

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय “पवन” नगर निगम के जेसीबी से मृत्यु हुए ऊधम चंद्र गुप्ता के शोकाकुल परिवार के आवास कच्चा घाट अयोध्या में जाकर ढाडस बधाया। बताते चले 26 दिसबंर को रात 8 बजे चौधरीचरण सिंह घाट के पास ऊधम चंद्र गुप्ता 50 वर्ष एवं उनका भांजा विष्णु गुप्ता 23 वर्ष की नगरनिगम के जेसीबी से टक्कर में घायल होने के बाद हास्पिटल में मृत्यु हो गयी थी।

ऊधम चंद्र गुप्ता अपने पीछे पत्नी के अलावा दो नाबालिक बच्चो को छोड़ गये है। श्री पाडेंय ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता किया और दोनो बच्चो को पढ़ाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए फीस आदि में बराबर सहयोग का वादा भी किया। श्री पाडेंय ने कहा समाजवादी पार्टी ऐसे पीड़ित परिवार के हमेशा साथ रहती है और हरसंभव मदद भी करती है।

श्री पाडेंय ने सरकार से मांग की है कि उपरोक्त पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपया की आर्थिक सहायता राशि एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने कि मांग की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मं०राम दास,नन्द कुमार गुप्ता, पंकज पाडेयं,श्री चन्द्र यादव,अखिलेश पाडेंय, शोयब खान, ध्रुव चन्द्र गुप्ता, सुरेश यादव चौधरी बलराम यादव सपा जिला प्रवक्ता अयोध्या आदि लोग मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 16.6K views
16.6K views
Click