सपा प्रत्याशी जुग्गी लाल यादव ने नगर पंचायत बीकापुर अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

29043

अयोध्या। नगर पंचायत बीकापुर के सपा प्रत्याशी एवं नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र पार्टी के नेताओं और प्रस्तावको के साथ निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय को सौंपा।

उनके साथ पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, सपा जिला अध्यक्ष पारस यादव, फिरोज खान गब्बर, संजय यादव, जयप्रकाश यादव आदि लोग शामिल रहे।

सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि निकाय चुनाव में सपा को अधिकतर सीटों पर जीत मिलेगी। नामांकन करने के बाद जुग्गी लाल यादव ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी सभी वर्गों के समर्थन से उन्हें जीत हासिल होगी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 29K views
29K views
Click