मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बीकापुर /अयोध्या
ग्रामीणों ने 51 किलो माला पहना कर किया स्वागत
276 गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉ सरिता सिंह ने आज हमारी ग्राम सभा – नुवावा बैदरा, रतनपुर तेंदुआ, कूरेभारी ,बरहूपुर सहित दर्जनों गांव में ताबड़तोड़ जन संपर्क किया।
नुवावा बैदरा गांव की महिलाओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर अपना मत व समर्थन देने का विश्वास दिलाया। डॉक्टर सरिता सिंह के आने से पहले घरो के बाहर महिलाएं पुरूष और बच्चे थाल में फूल रखकर खड़े हो गए। लोग चाहते थे कि कुछ पल सीधे तौर पर वह डा सरिता सिंह से बात कर सके, लेकिन उनके साथ कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि लोग उनका ठीक से चेहरा तक नहीं देख पा रहे थे। हालांकि डोर टू डोर जाकर वोट मांगने पर महिलाएं भी काफी खुश दिखीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उनके घर पर वोट मांगने आया है।
सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की पत्नी डॉ. सरिता सिंह ने किया जनसंपर्क
👁 19.6K views
19.6K views
Click


