समाजवादी पार्टी ने फ्रंटल के जिलाध्यक्ष नामित

16101

(मोजीम खान)

तिलोई (अमेठी) – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला फ्रंटल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नामों का किया ऐलान। शमशाद खान जायसी को युवजन सभा का बनाया गया जिलाध्यक्ष। निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद रहबर सिद्दीकी ने बताया कि पूर्व में 2009 से समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे शमशाद खान जायसी को युवजन सभा, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को छात्र सभा, सुबेदार यादव को लोहिया वाहिनी व प्रदीप यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष नामित किया गया जिसकी सूचना कल समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज के माध्यम से मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा दी गई ।वहीं मोहम्मद रहबर सिद्दीकी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी तथा जिले के तिलोई विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व जिला कोषाध्यक्ष जैनुल हसन, जिला महासचिव अरसद अहमद एडवोकेट, पूर्व पिछड़ा आयोग प्रदेश सदस्य रचना कोरी, आमिर हुसैन, सोनू यादव, छेदी लाल, फरहान खान, विमलेश सरोज, महताब खान, अरविंद यादव, अता हुसैन, सैय्यद यासीन आदि समाजवादी पार्टी नेतागण, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी इस मौके पर शमशाद खान जायसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर धन्यवाद कहा साथ ही युवजन सभा जिला, विधानसभा कार्यकारिणी में शामिल होने वाले अपना आवेदन सक्रिय सदस्य रशीद कापी के साथ दे सकतें हैं तथा 2022 विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत तथा एक बार फिर सपा सरकार बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास ज़ारी रखने का संकल्प लिया।

👁 16.1K views
16.1K views
Click