कुलपहाड़ ( महोबा )
तहसील समाधान दिवस में 21 शिकायती प्रार्थना पत्र आए . जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद एवं भूमि पैमाईश हेतु राजस्व से सम्बन्धित आईं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दी गईं।
इस मौके पर तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़, अजनर वन क्षेत्राधिकारी सी वी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी पनवाड़ी, एसडीओ विद्युत विकास श्रीवास्तव सहित अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मो. अवेश ने की .
👁 12.4K views
12.4K views
Click


