डलमऊ रायबरेली – समाधान दिवस में भारी संख्या में आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई उनके निस्तारण का भरोसा भी दिया गया संबंधित कर्मचारियों को समय रहते शिकायतों को निस्तारण कराए जाने के लिए एडीएम ने निर्देशित किया है शनिवार को तहसील सभागार डलमऊ में एडीएम में प्रशासन सिद्धार्थ कुमार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई विभिन्न मामलों को लेकर आई 83 शिकायतों में से 19 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
वहीं शिकायतों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया राजस्व से लेकर बिजली राशन कार्ड एवं कब्जेदारी को लेकर विभिन्न शिकायतें आई डलमऊ कस्बा टिकट नेवाज गंज निवासिनी मनी देवी ने जलालाबाद भरसना निवासी करन व तीन अन्य लोगों पर तीन माह पूर्व बेटी को बहला फुसला कर भाग ले जाने का शिकायती पत्र दिया मोनिका का आरोप है कि तीन माह बीत जाने के बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जबकि विपक्षी आए दिन उसे धमकी देते रहते हैं कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में सुबह से ही फरियादी तहसील पहुंच गए और लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी समस्याएं रखी एडीएम सिद्धार्थ कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी इस मौके पर उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा तहसीलदार उमेश चंद्र खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव अशोक सचान क्षेत्राधिकार डलमऊ अरुण कुमार नवहार सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विमल मौर्य
समाधान दिवस में फरियादियो का लगा रहा अम्बार एडीएम ने सुनी समस्याएं
👁 29K views
29K views
Click


