सम्पूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें में से 4 का मौके पर निस्तारित

22495

स्थान जालौन यूपी

रिपोर्टर महेन्द्र कुमार गौतम 8542832748

माधौगढ़-तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में महज 28 शिकायतें ही आईं,जिनमें मौके पर चार का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम सालिकराम,तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति और सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में समाधान दिवस हर बार की तरह निपट गया।
लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई और आश्वासन का ख़्याल लेकर चले गए।

सीतू पत्नी अजय कुमार निवासी गुपलापुर ने ससुरालियों द्वारा अपने उत्पीड़न की शिकायत भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उठाई। उसने कहा कि उसके पति अजय कुमार दिव्यांग और बीमार हैं,इसलिए ससुर हेमचंद,देवर संजय और सुम्मी उसको उत्पीड़ित कर मारते-पीटते हैं। बच्चों सहित घर से बाहर निकल जाने की बात कहकर परेशान करते हैं। उसके हिस्से का अनाज भी उनको नहीं देते हैं। इस पर गोहन पुलिस ने उसको कोतवाली में आने का आश्वासन देकर न्याय करने को कहा है।

बाइट। पीड़ित महिला

👁 22.5K views
22.5K views
Click