सरकारी अस्पताल में 8 नेत्र रोगियों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपित

22905

मौदहा हमीरपुर -कस्बे के सरकारी अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शाहिद ने क्षेत्र के आठ नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कर उनके आंखों में लेंस प्रत्यारोपित किया। इससे आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन में खर्च होने वाला धन व समय तथा भागदौड़ से बचत होने पर लोगों ने इसकी सराहना की।
नेत्र चिकित्सक सर्जन डॉक्टर शाहिद ने बताया कि सरकार आंखों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में एक शिविर के माध्यम से 200 लोगों को चश्मे वितरित किए गए ।वहीं रविवार को एक शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित उमर दराज लोगों के सफल ऑपरेशन अस्पताल में उनके द्वारा किया गया। आज लेंस प्रत्यारोपण के साथ ही उनकी छुट्टी की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को अक्सर समय-समय पर यहां आंखों के शिविर लगाए जाते हैं।
जिस की सूचना यहां आने वाले मरीजों को दी जाती है।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 22.9K views
22.9K views
Click