सरकारी कार व बाइक में हुई भिड़ंत, दो युवक गम्भीर रूप से घायल

26802

इनपुट – शिवराज वर्मा

खीरों (रायबरेली)। ग्राम पंचायतों का दौरा कर वापस ब्लॉक आ रहे खंड विकास अधिकारी का वाहन सामने से आ रहे बाइक सवारों से भिड़ गया, घायल अवस्था में दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया जहां से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बीडीओ कमलाकांत अपनी सरकारी बोलेरो से क्षेत्र में चल रहे सरकारी कामों को देखने के लिए गए थे और वह दोपहर में वापस अपने कार्यालय आ रहे थे तभी हरिपुर मिरदहा गांव के पास खीरों की तरफ से जा रहे बाइक सवार मोहित कुमार पुत्र महराजदीन 17 वर्ष व अभिषेक पुत्र जितेंद्र 14 निवासी सगुनी की बाइक बोलेरो से टकरा गई दोनों युवकों के गिरने के बाद खंड विकास अधिकारी ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया जिसमें एक युवक गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
खंड विकास अधिकारी ने दुर्घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

👁 26.8K views
26.8K views
Click