सरकारी योजनाओं से वंचितों का सहारा बना ट्रस्ट

43752

गरीब और जरूरतमंदो को वितरित की खाद्य सामग्री

रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता

गाजीपुर । मरदह क्षेत्र में आशा ट्रस्ट के सहयोग से रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की ओर से कोरोना काल में उत्पन्न हुए संकट में गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसमें वैसे लोग शामिल रहे जिन्हे सरकार की ओर से कोई भी योजना, राशन कार्ड अथवा राहत सामग्री नहीं मिला है और जो भुखमरी की हालत में जी रहे हैं। उन्हें चिन्हित कर राहत सामग्री दी गई। जिसमें प्रत्येक पैकेट मे प्रर्याप्त मात्रा में आटा- चावल, नमक, साबुन, सर्फ, खाद्य तेल, दाल और बिस्किट शामिल था। राहत सामग्री ट्रस्ट की प्रियंका भारती के नेतृत्व में वितरण किया गया। प्रियंका ने कहा कि कोरोना महामारी के वैश्विक संकट काल में जहां पूरा देश लोकडाउन की वजह से घर में बैठने को मजबूर है। वहीं ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को लाभानि्वत करने हेतु मुहिम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत मरदह गांव में ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जो विधवा, अशक्त, वृद्ध, दिव्यांग अथवा असहाय रूप से जीवन जी रहे हैं। सामान्य दिनों में भी जिनका जीविका बड़ी मुश्किल से चलता है और लोक डाउन की वजह से उनके घर में राशन और अन्य जरूरी सामग्रियों का घोर अभाव है। कहा कि राहत सामग्री वितरण के इस क्रम में पहले चरण में 10 लोगों को राहत सामग्री दी गई। मौके पर रेड ब्रिगेड से अंकिता मित्रा, सुरेन्द्र राजभर, राहुल सिंह, बंटी राजभर, आनंद कुमार, जयराम, अरविंद आदि मौजूद थे।

👁 43.8K views
43.8K views
Click