सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के स्टॉफ ने दिया एक दिन का वेतन

12165

बाँदा— वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते आज सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बांदा के स्टाफ ने एक दिन का वेतन दिया ।

कोरोना संक्रमण के चलते आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा के स्टाफ ने अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई ने बताया कि कोविद 19 कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालय के समस्त स्टाफ ने एक दिन का वेतन दिया है। एकत्रित की गई धनराशि ₹23000 है जो आरटीजीएस के माध्यम से कोविड 19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पीएम केयर फंड में दी जाएगी। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि समस्त देशवासी किसी ना किसी रूप में देश व देशवासियों की मदद करें, तो यह एक अत्यंत पुनीत कार्य होगा। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार ओमर जी ने इस कार्य की सराहना की तथा उन्होंने ₹21000 अपने स्वयं की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में प्रदान किये। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता जी ने दी।

👁 12.2K views
12.2K views
Click