सलोन क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालो में “मरीज लाओ कमीशन पाओ “का चल रहा बड़ा खेल,जिम्मेदार अधिकारी काट रहे मलाई

80142

ANUJ MAURYA /ASHISH KUMAR REPORT

सलोन, रायबरेली : गुरुवार को सलोन कस्बे के अजंता हॉस्पिटल में ललापुर बीरभानपुर गांव की महिला ऑपरेशन से प्रशव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी।परिजनों ने आरोप लगाया था की अजंता हॉस्पिटल के अप्रशिक्षित डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई।वही आशा बहु को भी महिला का जिम्मेदार बताते हुए परिजनों ने अस्पताल गेट पर जमकर हगामा काटा था।हालांकि निजी अस्पताल में यह कोई पहला मामला नही था।इसके पहले भी कई ऐसे मामले उजागर हुए है ,जहाँ सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर प्रसूताओं को आशाओं द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीते दो वर्ष पूर्व की बात करे तो नवीन कृषि मंडी के समीप नहर किनारे जनता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने सीएचसी गेट पर हंगामा काटा था।जिसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया था।

जरा इनकी सुने

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला संज्ञान में आया है।मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत नही दर्ज कराई है।
मामले में जो बड़ा आरोप है वो आशा बहु पर है।उसका बयान दर्ज किया गया है।अन्य आशाओं को बुलाकर चेतवानी दी गई है।आरोप सिद्ध होने पर आशा पर कार्यवाही होगी।

अमित सिंह
अधीक्षक सीएचसी सलोन

👁 80.1K views
80.1K views
Click