सहयोग : स्वयंसेवी संस्था ने वितरित किए मॉस्क व ग्लब्स

24968
photo-03
स्वयं सेवी संस्था से मिले मास्क को देखते सीएमएस डॉ दीपक सेठ
 
कौशाम्बी | जनपद में कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ने वाली स्वयं सेवी संस्था ने अस्पताल, सरकारी विभाग व् गांव गरीब असहायो को मास्क, ग्लब्स व् सेनेटाइजर निःशुल्क वितरित किया। संस्था के निदेशक परवेज रिज़वी ने 15 हज़ार के करीब मास्क व ग्लब्स निःशुल्क वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
 
द्वाबा उत्थान व् विकास समिति के प्रबंध निदेशक परवेज रिजवी ने बताया, उनकी संस्था “क्राई” के सहयोग से जनपद में कुपोषण पर गांव के लोगो के बीच काम कर रही है। इस वैश्विक आपदा की घडी में उन्होंने 15 हज़ार के करीब मास्क, ग्लब्स वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिस क्रम में आज जिला स्तरीय अफसरों, जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इस आश्रय से मास्क निःशुल्क दिया गया है कि वह क्षेत्र के गरीब व् असहायों को वितरित करेंगे। 
 
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ दीपक सेठ ने सस्था से मिले मास्क पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने संस्था का आभार जताते हुए कहा, दूसरे लोगो को भी कोरोना महामारी के समय लोगो की मदद के लिए आगे आना चाहिए। 
👁 25K views
25K views
Click