भागवत कथा के बाद दिव्य आरती, पुष्कर से आए श्रद्धालु रहे मौजूद

15339

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
दिव्य महा आरती सरयू के चरणों में की गई 7 दिवसीय भागवत का समापन सरयू घाट पर दिव्य महा आरती संघ के संरक्षक अजय शर्मा पूर्व न्यायाधीश एडीजे पुष्कर राजस्थान ने आरती का आयोजन किया जिसमें मुख्य रुप से पुष्कर से सपरिवार सहित सात दिवसीय भागवत कथा हनुमान बाग में आयोजित की गई और आज उसका समापन किया गया उसके बाद मां सरयू अयोध्या घाट में आरती का भव्य आयोजन किया गया पूरे परिवार के साथ पुष्कर धाम से आए हुए चंद शेखर गौड ने आरती का कार्यक्रम समापन किया चंद शेखर गौड़ ने कहा कि हनुमान मार्ग में 7दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था और 7 दिनों से हम सभी लोग अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की धरती पर मौजूद हैं और प्रभु श्री राम लला के दर्शन किए बजरंगबली हनुमान जी के भी दर्शन किए और अयोध्या धाम में भी जगह-जगह जाकर दर्शन व आरती की और आज इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि मुरारी सिंह यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर इंद्रसेन पवार गोकर्ण द्विवेदी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा गोसाईगंज मुरारी सिंह यादव मिथिलेश अनीता मोहन जी शीतल जी आदि लोग मौजूद रहे और सभी ने घाट पर आरती का कार्यक्रम समाप्त किया मंत्रों के उच्चारण के साथ आरती का कार्यक्रम संपन्न किया गया। लगातार अयोध्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों का दिन पर दिन जमावड़ा बढ़ता जा रहा है जब से प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ है और जिसका शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने हाथों से किया उसके बाद से अयोध्या में लगातार लोगों की भीड़ हर त्योहारों पर खासा दिखाई देती है

👁 15.3K views
15.3K views
Click