सात बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

20697

अयोध्या। अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र के रौना पूरे नोखई मिश्र में सात बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरा गांव में सन्नाटा छा गया है। छोटे बच्चे की बीमारी को लेकर तनावग्रस्त रहती थी। 

ग्राम पंचायत हरीरामपुर के राजस्व गांव रौना पूरे नोखई मिश्र में 6 पुत्रों और 1पुत्री की मां संतोष कुमारी पत्नी रामधीरज कोरी उम्र 37 वर्षीय ने घर के अन्दर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि संतोष कुमारी छोटे बच्चे की बीमारी को लेकर आयेदिन तनावग्रस्त रहती थी।

रविवार सोमवार की रात्रि में कच्चे मकान में लटककर आत्महत्या कर लिया। उस समय मृतका का पति बारात से रात्रि में वापस आकर बगल के गांव में नौटंकी देखने गया था।

आत्महत्या की सूचना मिलने पर पति और गांव के लोग वापस आकर पुलिस को सूचना दिया। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 20.7K views
20.7K views
Click