सिलेंडर ब्लास्ट में घायल महिला की मौत

24901
IMG-20200402-WA0017
ब्लास्ट के बाद मकान की फ़ाइल फोटो

कौशाम्बी | सैनी थाना क्षेत्र के अझुआ कसबे में सिलेंडर ब्लास्ट में घायल महिला शीलू अग्रहरि की सोमवार को मौत हो गई। शीलू का इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में किया जा रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है।

गौरतलब है कि अझुआ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के आज़ाद नगर मोहल्ले में शंकर लाल अग्रहरि का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह शंकर लाल की पत्नी शीलू अग्रहरि रसोई में खाना बना रही थी। सिलेंडर में अचानक लीकेज के चलते आग लग गई। शीलू जब तक खुद को बचा कर बाहर भाग पाती तेज आवाज़ के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट में दो मंजिला मकान का बड़ा हिस्सा धराशाही हो गया। इस घटना में शीलू अग्रहरि व् ससुर राम प्रताप अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज प्रयागराज के स्वरुप रानी अस्पताल में अलग अलग वार्डो में किया जा रहा है।

शंकर लाल अग्रहरि ने बताया कि सोमवार की दोपहर शीलू की तबीयत काफी खराब हो गई और उसने डीएम तोड़ दिया। शीलू की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल फ़ैल गया है।

👁 24.9K views
24.9K views
Click