सीआईसी पहुँच डीएम ने प्रवासियों से लिया हाल चाल, देखी व्यवस्थाएं

16949

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में 27 मई को ट्रेन से आए प्रवासियों से खान-पान स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले प्रवासियों को कोई समस्या ना हो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें और इन्हें भोजन पानी, राहत किट के साथ गंतव्य स्थानों तक भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। तथा जो अन्य जनपदों के प्रवासी कामगार हैं उनकी भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा कर वाहनों के माध्यम से उनके जनपदों पर भेजने की व्यवस्था कराएं।

👁 16.9K views
16.9K views
Click