सीओ सदर का एएसपी पद पर प्रमोशन

रायबरेली। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हो गया है। बुधवार रात डायल 112 के कार्यालय में एसपी स्वप्निल ममगाई ने सीओ के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें एएसपी पद पर प्रमोशन होने पर बधाई दी।
गोपीनाथ सोनी लंबे समय से महराजगंज सर्किल में तैनात रहे। उसके बाद उन्हें सीओ सिटी का चार्ज दिया गया। एसपी ने उन्हें आगे भी बेहतर ढंग से कार्य करने की बात कही।

👁 21.6K views
21.6K views
Click