सीओ सदर की कार्यवाही के बाद एसएसपी-डीआईजी मुनिराज ने फिर की बड़ी कार्रवाई

22872

अयोध्या। गोसाईगंज क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश न लगा पाना एक दरोगा व पांच सिपाहियों को पड़ा भारी, हलका इंचार्ज दरोगा समेत पांच सिपाही लाइन हाजिर, डीआईजी/एसएसपी मुनिराज ने की कार्रवाई।

थाना गोसाईगंज में तैनात उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त पांडेय, सिपाही मनीष कुमार राम, कृष्णानंद सिंह, गौरव कुमार,ज्ञानेश कुमार को किया लाइन हाजिर। सीओ सदर डा राजेश तिवारी की रिपोर्ट पर किया गया लाइन हाजिर।

दो दिनों पूर्व इसी थाना क्षेत्र में एसओजी और गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा था तीन कुंतल अबैध गांजा।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 22.9K views
22.9K views
Click