सीसीटीएनएस में अयोध्या पुलिस को मिली 7वीं रैंक

29346

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या श्री प्रशांत वर्मा के निर्देशन में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में जनपदीय पुलिस प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। प्रदेश में जनपद अयोध्या पुलिस को सीसीटीएनएस की माह अक्टूबर की रैंकिंग में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है।

इसमें कई बिन्दुओं जैसे एफआईआर, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आरोप पत्र, आनलाइन शिकायतें, आनलाइन चरित्र आदि कार्यों की समीक्षा की जाती है। जनपद के थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर/आरक्षियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके सापेक्ष जनपदीय पुलिस को प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर संतोष कुमार यादव व थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना कर एसएसपी, अयोध्या ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 29.3K views
29.3K views
Click