सुबह से शाम तक बस सेवा ही सेवा

11445

संदीप रिछारिया ( वरिष्ठ संपादक)

कोरोना से बचने की फिक्र के साथ बेजुबानो व असहायों के पेट भरने की चिंता इन दिनों तीर्थनगरी के आस्थावानों के साथ ही स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों की दिख रही है।

तीर्थनगरी में जनता कर्फ्यू से शुरू किया गया असहायों व जानवरो को भोजन देने का कुछ लोगो का प्रयास धीरे धीरे कारवाँ में बदलता जा रहा है। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डॉक्टर वीके जैन और मुरैना के व्यापारियों के सहयोग से नयागांव नगर पंचायत के सीएमओ रमाकांत शुक्ल, प्राचीन कामतानाथ मन्दिर के पुजारी भरत शरण मिश्र व प्रतुल मिश्र, पत्रकार पंकज मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार संदीप रिछारिया, पत्रकार व युवा समाजसेवी संदीप तिवारी हेमू , प्रदीप तिवारी,विनोद शर्मा, डॉक्टर नवल किशोर त्रिपाठी ने शुरू किया। इधर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने भी अपने स्तर से लोगो को सहायता देने का काम कर रहें हैं।

👁 11.4K views
11.4K views
Click