सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस

32246

कबरई महोबा – पूर्व मंत्री भाजपा नेता सिद्धगोपाल साहू के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर फूल माला पहनाकर जन्मदिवस मनाया पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा की अटल जी हमारे प्रेरणाश्रोत है आज हम सभी उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चल रहे है अटल जी जब सत्ता में थे जब उन्होंने कहा था सत्ता तो आती जाती रहेगी लेकिन आपसी प्रेम कभी खत्म नहीं होना चाहिए अटल जी का कार्यकाल आज भी याद किया जाता है इस अवसर पर कालीचरण रैकवार,मयंक तिवारी,डाक्टर विजयपाल विश्वकर्मा,सुखलाल सिंह परिहार,राजेंद्र प्रजापति,संतोष कुशवाहा,समित वर्मा,अवधेश रैकवार,रामदयाल प्रजापति पप्पू राठौर सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 32.2K views
32.2K views
Click