हमीरपुर । आज दिनाँक 28/07/2020 को जिलाधिकारी हमीरपुर/पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा आगामी बकरीद एवं रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग ली गई, जिसमें विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों को बुलाया गया।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में की जाने वाली सावधानियों व शासन द्वारा जारी निर्देशों के संबंध में अवगत कराया एवं लॉक डाउन के अनुपालन एवं आगामी त्यौहार में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन के सहयोग की अपील की गई।

👁 16K views
16K views
Click


