सेवा सुरक्षा व संस्कृति के लिए आगे आएं बहनें : अवनी राजपूत

43031

चित्रकूट। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने व ज्यादा संगठन से जोड़ने के लिए दुर्गा वाहिनी की कानपुर प्रांतीय संयोजिका अवनी राजपूत व विभाग संयोजिका करूणा कश्यप चित्रकूट पंहुची।

प्रांतीय संयोजक अवनी राजपूत ने कहा कि चित्रकूट में संगठन को मजबूत करने व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने दुर्गा वाहिनी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए चित्रकूट में बैठक की गई है।

आने वाले समय में संगठन को मजबूत कर आयोजन किए जाएंगे जिसमें बहनों को सेवा संस्कार व सुरक्षा साथ ही पश्चिमी सभ्यता को ना अपना कर अपनी संस्कृति के प्रति प्रेरित करना यही हमारा उद्देश है।

इस दौरान जिला संयोजिका ऋतंभरा तिवारी, चंदा सोनी, उमा शक्ति, रवी मोहन, राम शरण तिवारी राकेश पांडे व ऋषभ मौजूद रहे।

– पुष्पराज कश्यप

👁 43K views
43K views
Click