सोनिया गांधी ने भेजी ज़रूरतमंदों को मदद

25051

इनपुट – सुरेश कुमार

जिले में पहुंची खाद्य सामग्री की तीसरी खेप

रायबरेली । जिले की सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री को कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता गरीब और जरूरत मंदो को बांटने मे लगे हैं। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण में 3 हज़ार गरीब और जरूरत मंदो को खाद्य सामग्री देने के लिये पैकेट तैयार कर लिए गए है, जिनको वितरण करने के लिये सभी ब्लाकों मे भेजा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीसरे चरण की खाद्य सामग्री किट मे आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले के साथ ही इस बार चीनी, चाय की पत्ती व सोयाबीन न्यूट्रीला के पैकेट वितरण हेतु भेजे गये है। उन्होंने कहा कि सांसद श्रीमती सोनिया गांधी की अपील पर जनपद के कांग्रेसी व्यक्तिगत तौर पर भी अपने अपने क्षेत्रों में खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं । कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पिछले दो चरणों में 3-3 हज़ार गरीब और जरूरत मंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में किया जा चुका है और अब राहत सामग्री वितरण का तीसरा चरण चल रहा है।साथ ही शहर के सभी नगरपालिका वार्डों मे सांझी रसोई से शहर अध्यक्ष सईदुल हसन की देख रेख मे प्रर्याप्त लंच पैकेटों का वितरण जिला लाकडाउन हो जाने के बाद से किया जा रहा है, जो लाकडाउन को हटाए जाने तक चलता रहेगा।

👁 25.1K views
25.1K views
Click