स्कूली बच्चों को बचाने में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस

496

लालगंज(रायबरेली)सरेनी!गुरुवार की सुबह छात्रा को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस के दो अगले पहिए नाले में फिसल गए,हालांकि सवारियां व छात्रा बाल-बाल बच गईं!गुरुवार की सुबह रोडवेज बस का चालक सनी कुमार बस संख्या यूपी 33 एटी 6494 में 6 सवारियां बैठाकर सरेनी से रायबरेली के रवाना हुआ लेकिन जैसे ही लखनापुर गांव के सामने बस सड़क पर पहुंची तो एक छात्रा सड़क पार करने लगी यह देखकर चालक के होश उड़ गए उसने बस रोंकने के लिए सभी तरकीबें लगा दी लेकिन बस के अगले पहिए नाले में फिसल गए इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई गनीमत रही इस दौरान सभी छह सवारियां सकुशल बच गईं और छात्रा भी सुरक्षित बच गई!

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 496 views
496 views
Click