स्कूल को जोड़ने वाली चकरोड पर 6 माह से अवैध क़ब्ज़ा

37766

अवैध क़ब्ज़ा हटाने की बाल आयोग से गुहार, पैमाइश के बाद भी नहीं हटा कब्जा।

वाराणसी, राजातालाब क्षेत्र के कचनार गाँव में कुछ दबंग लोगों ने एक निजी स्कूल को जोड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसके विरोध में यानी क़ब्ज़ा हटाने की शिकायत दे रहे स्थानीय लोगों पर अतिक्रमणकारियों ने झूठी शिकायत कर मामले को दबा दिया जा रहा है।

मामला राजातालाब तहसील क्षेत्र के ग्राम कचनार का है। यहां श्रद्धा जूनियर हाईस्कूल की ओर जाने वाली चकमार्ग गाटा संख्या 705, 712 को गांव के दबंग उमेश कुमार सोनकर, मुकेश कुमार सोनकर और लक्ष्मी ने करीब छह माह पहले बंद कर दिया। उसने अपने घर के सामने चकरोड ढाई फिट ऊँची कर चार पहिया वाहन चकमार्ग के बीचों बीच खड़ी कर दी है। कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। इसे लेकर लेखपाल ने पैमाईश भी कर निशानदेही भी किया और अफसरों ने भी गांव का दौरा किया, लेकिन गतिरोध दूर नहीं हो पाया।
इससे स्कूल में पढ़ाई करने वाले सैकड़ों बच्चे और अभिभावक परेशान है अपने बच्चों कि बाधित शिक्षा और उनके भविष्य के लिए चिंतित है। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने मामले को बाल आयोग की सदस्य निर्मला पटेल के संज्ञान मे दिया है वही निर्मला पटेल ने अफ़सरों को निर्देशित किया है कि तत्काल चकरोड से अवैध क़ब्ज़ा अतिक्रमण हटाया जाए।

अभिभावको का कहना है कि यदि चक मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जनता दर्शन लखनऊ में शिकायती प्रार्थना पत्र देंगे।

रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता

👁 37.8K views
37.8K views
Click