प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि जनपद में गठित स्थायी लोक अदालत के सदस्यों के चयन हेतु इस कार्यालय को अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त है। प्राप्त आवेदन पत्रों में सदस्य के पदों पर चयन हेतु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 31 मई 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ के प्रांगण में वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में साक्षात्कार की तिथि सुनिश्चित की गई है। स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद के चयन हेतु आवेदक/अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार तिथि दिनांक 31 मई को पूर्वान्ह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ के कार्यालय में उपस्थित हो।
स्थायी लोक अदालत में सदस्यों के चयन के लिए साक्षात्कार 31 मई को
👁 19K views
19K views
Click


