स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई

24668

बाँदा–स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 मई से 4 हप्ते की कार्य योजना पर लगी भाजपा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला बैठक के उपरांत विधानसभा बैठकों के क्रम में आज तिंदवारी विधानसभा स्तर की बैठक विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी के संयोजन में आयोजित की ।

कोरोना महामारी को लेकर पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तिंदवारी विधानसभा की उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी चुनाव के जिला सह संयोजक उत्तम सक्सेना ने तिंदवारी विधानसभा की बैठक में व्हाट्सएप, एसएमएस, ऑडियो ब्रिज काल तथा मोबाइल काल के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क व संवाद कायम करने के अभियान की समीक्षा की जिसमें अभी इस अभियान को आगे भी चलाते रहने के निर्देश दिए । वीडियो कांफ्रेंसिंग विधानसभा स्तरीय उक्त बैठक में अचानक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी ने वोटर लिस्ट प्रत्येक जरूरी जगह तक पहुंचाने के साथ-साथ दिनांक 28 मई से 3 जून तक प्रत्येक मतदाता तक मतदाता सूची भिजवाने का कार्य करने का आह्वान किया । बैठक में विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया, वहीं बैठक में पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, कैलाश चंद शिवहरे, विपिन गुप्ता, आनंद त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

👁 24.7K views
24.7K views
Click