स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 27 जनवरी से

15968

मौदहा,हमीरपुर-कस्बे के मकरान स्थिति सुन्दरलाल शिवहरे डिग्री कालेज के प्राचार्य डा० चन्दन गुप्ता ने बताया कि नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के समस्त छात्र/छात्राओं की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम 27 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 के मध्य सम्पन्न करायी जानी है सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय व तारीख को पिछली कक्षा की मार्कसीट की फोटो कापी, मास्क, पानी की बोतल को साथ लेकर अवश्य आये। साथ प्राचार्य
ने बताया कि जिन छात्र/छात्राओं ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रति पूर्ति हेतु आनलाइन आवेदन किया हो और उसका प्रिंट आउट अभी तक महाविद्यालय में जमा न किया हो वह कल दिनांक 22जनवरी 2022 तक अवश्य जमा कर दे अन्यथा आप लोगों के आवेदन फार्म अग्रसारित नहीं किये जायेंगे ।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 16K views
16K views
Click