स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर अनुशासन का दिया संदेश, लोगों ने की पुष्प वर्षा

6022

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या जिला इकाई के गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को बीकापुर नगर के मध्य कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन कर अनुशासन का परिचय दिया।

भारती इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुआ संचलन तहसील कोतवाली चांदपुर होते हुए पुनः भारती इंटर कॉलेज मैदान पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर आम नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर संघ के सेवकों का उत्साहवर्धन भी किया। घोष दल के साथ मुख्य मार्गों से निकला यह संचलन सभी को अपनी ओर आकृष्ट करता दिखा।

इससे पहले भारती इन्टर कालेज मैदान में एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा पथ संचलन का उद्देश कदम से कदम मिलाकर चलने और समाज के बीच एकता का संदेश देने का है। संघ का मुख्य कार्य राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर समाज में एकात्मता का भाव भरने का भी है।

पथ संचलन में संघ के स्वयंसेवक अपने पूरे वर्ष की साधना को समेकित रूप से प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा सज्जन शक्तियों को साथ लेकर राष्ट्र विरोधी शक्तियों का दमन करने के लिए समरस समाज की स्थापना का भी कार्य संघ द्वारा किया जा रहा है संघ सामाजिक संरचना को और मजबूत करने के लिए तेजी से लगातार आगे बढ़ता दिख रहा है।

देश विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए हमें आज एकजुट रहने की भी आवश्यकता है। संचलन कार्यक्रम में 1 नगर 9 खंड इकाई के लगभग 600 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी ने किया। कार्यक्रम जिला संचालक श्यामाचरण ,सह जिला संघचालक राकेश,जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, सह कार्यवाह आनंद द्विवेदी, जिला प्रचारक सुधांशु, प्रचारक अभिषेक, जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी,विभाग कार्यवाह रमाशंकर जी, सह जिला शारीरिक प्रमुख हिमांशु गुप्ता नगर संचालक महेश गुप्ता, खंड संघचालक धर्मेंद्र कुमार पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू सुनील मिश्रा, राहुल शर्मा सन्यासी, विशाल, आदर्श, राजीव मोदनवाल, राजू श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, धर्मवीर चौहान, प्रभास शुक्ला, सत्य प्रकाश राय आकाश सिंह शिवकुमार, चंद्रशेखर तिवारी, बृजमोहन तिवारी, अभिनव सिंह राजपूत केदारनाथ सिंह, बृजेश सिंह, मोहित मिश्रा, मनीष त्रिपाठी,अभिषेक निर्माण, अरविंद पांडे,के साथ साथ संघ विचार परिवार के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 6K views
6K views
Click