स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा द्वारा कराया गया वृक्षारोपण

34601

महोबा –जनपद महोबा के चरखारी ग्रामीण मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर बीजेपी जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में चरखारी ग्रामीण मंडल के ग्राम सूपा, व सालट में श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक पेड़ मां के नाम जैसा कार्यक्रम रखा गया जिसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा एक-एक पेड़ लगाकर स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई, तथा मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम का लगाया जाएगा जिससे पर्यावरण सुरक्षित हो सके और आने वाली पीढियों को देवी आपदाओं से बचाया जा सके, आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज तिवारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ नगायच, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मंगल सिंह राजपूत, मंडल सोशल मीडिया संयोजक सुनील कुमार रिछारिया,बूथ अध्यक्ष राजकुमार रैकवार ,ग्राम संयोजक शिवचरण रैकवार, अमरीश द्विवेदी ,राघवेंद्र पटेरिया, एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

👁 34.6K views
34.6K views
Click