नसबन्दी कराने के एक साल बाद महिला हुई गर्भवती

28733

सलोन,रायबरेली-नसबंदी कराने के एक साल बाद पूरे गहरवार मजरे सिरसिरा गांव की महिला गर्भवती हो गई। महिला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।महिला के पहले से ही तीन बच्चे है।वही एक और बच्चे की आहट से परिजनों में बच्चे को इस दुनिया में लाने पर चिन्ता बनी हुई है।सलोन विकास क्षेत्र के पूरे गहरवार मजरे सिरसिरा निवासी फूलमती पत्नी सुरेंद्र कुमार ने गांव की आशाबहु की सलाह पर 28 दिसम्बर 2020 को सलोन समुदायिक स्वास्थ केंद्र में नशबंदी कराया था।महिला के मुताबिक नशबंदी के बाद जब वह घर गई तो उसे खूब ब्लड आया।दूसरे दिन आशाबहु के साथ अस्पताल में जाकर डाक्टर को जानकारी देकर इलाज शुरू करवाया।जिसके बाद ब्लड आना बंद हो गया।इलाज के दौरान डाक्टर ने चिंता नही करने की सलाह दी थी।विगत दो महीने से उसे घबराहट और उल्टियां शुरू होने लगी।महिला के मुताबिक आशा बहु की सलाह पर उसने अल्ट्रा साउंड कराया तो पेट मे दो माह के बच्चे का गर्भ ठहरा दिखाई दिया।इस सम्बंध में स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडे से महिला ने लापरवाह डाक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर रूपेश जायसवाल ने कहा कि उन्हें जानकारी नही है।महिला उनके पास नही आई है।अगर महिला शिकायत लेकर आती है तो जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 28.7K views
28.7K views
Click