हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

17681

लालगंज, रायबरेली। सरेनी।चतुरी हत्याकांड के तीन वांछित आरोपियों की आज सरेनी पुलिस ने धूरेमऊ गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इनमें परनाम पुत्र राजूनट(40वर्ष),प्रकाश पुत्र परनाम नट(19वर्ष) व सविता पत्नी परनाम नट(38वर्ष) शामिल हैं। मालूम हो कि बुधवार को सरेनी थाना क्षेत्र के सतवाखेड़ा गांव की कलावती पत्नी चतुरी ने सरेनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके पति की लाठी डंडों से पीट पीट कर उस समय हत्या कर दी गयी।

जब वे आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बतायी गयी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उरेश सिंह,लल्लन प्रसाद यादव,मुख्य आरक्षी महेश सिंह,आरक्षी सन्दीप यादव,महिला आरक्षी निगम गौड़ शामिल हैं।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 17.7K views
17.7K views
Click