पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

18453

अयोध्या। जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2022 को अंबेडकर नगर निवासिनी महिला ने अपनी पुत्री को पुरानी रंजिश के चलते जहर देकर मारने के मामले में कई लोगों को नामजद करते हुए हैदर गंज थाने में शिकायत किया था। जिस पर पुलिस ने हत्या, बलवा से जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

इसी मामले में पुलिस की विवेचना के दौरान एक आरोपी दयाशंकर पाठक उर्फ कल्लू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश देकर दबाव बनाना शुरू कर दिया । जिस पर आरोपी के अधिवक्ता योगेश पांडेय ने हैदरगंज पुलिस से न्यायालय के माध्यम से जांच आख्या तलब कर लिया गया ।

पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट आख्या में धारा परिवर्तित कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित कर दिया । जिसके आधार पर न्यायालय जेएम थर्ड की अदालत में आरोपी ने आत्मसमर्पण का प्रार्थना पत्र डाल दिया । परंतु हड़ताल व कंडोलेंस होने के कारण शनिवार को अधिवक्ता द्वारा हाजिर करवाते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । उक्त जानकारी आरोपी के अधिवक्ता योगेश पांडे ने रविवार को दी है

👁 18.5K views
18.5K views
Click