बस्ती डेस्क -बस्ती में तैनात दारोगा सूर्यप्रकाश सिंह (57) हनीट्रैप का शिकार हुए. ब्लैकमेलिंग से आहत दारोगा जी ने अपने कमरे में अंगोंछा से फंदा लगाया और सुसाइ़ड कर लिया.
पुलिस ने CDR के आधार पर जांच आगे बढ़ायी तो प्रियंका चौधरी का पता चला. प्रियंका चौधरी के पति की मौत हो चुकी थी. प्रियंका और सूर्यप्रकाश सिंह के बीच अति-आत्मीय रिश्ते थे. दोनों के अंतरंग तस्वीरें और वीडियो प्रियंका के पास थे. आरोप है कि वह दारोगा सूर्यप्रकाश को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी. ब्लैकमेलिंग जब हद पार कर गयी तो सूर्यप्रकाश ने जान दे दी.
पुलिस ने प्रियंका चौधरी, उसके पिता और एक वकील को हिरासत में लिया है.
आधुनिकता ने नए तरह के अपराध का जन्म दिया, हनीट्रैप और साइबर अपराध काफी घातक हो चले है। टेक्नोलॉजी से सावधान भी रहना चाहिए
थानेदार के हनीट्रेप-ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला–
वाल्टरगंज के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह (57) से प्रियंका चौधरी के जिस्मानी ताल्लुकात बनाये.
DIG संजीव त्यागी ने बताया- “प्रियंका ने यह वीडियो बना लिया था. थानेदार को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रूपये वसूलने का प्लान था. इस गैंग में प्रियंका के पिता और एक वकील शामिल है. वकील कानूनी संरक्षण देता है और शिकार फंस जाने पर सौदेबाजी करता था.”
थानेदार पर पैसे देने का दबाब था. उन्हें पैसा लेकर बुलाया जा रहा था. दबाब बनाने के लिए प्रियंका के सुसाइड का वीडियो थानेदार को भेजा था. दबाब में आये थानेदार ने सुसाइड कर लिया. प्रियंका की सुसाइड अटेम्प्ट वाली वीडियो और कुछ ऑडियो बरामद है. अश्लील वीडियो नही मिली है.
पुलिस के अनुसार इस गैंग के और भी अपराध है.
अनुज मौर्य रिपोर्ट


