हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई

20714

अयोध्या। अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा चरावां में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जयंती का पर्व।

अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्रामसभा चरावां में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ एवं विशाल भंडारे एवं एम यस म्यूजिकल ग्रुप सुल्तानपुर की तरफ से शानदार झांकी जागरण के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के आयोजक ऋषिकेश जयसवाल एवं सेवादार रामचंद्र तिवारी पवन तिवारी विजय मिश्रा शोभनाथ मिश्रा जय माता दी राघवेंद्र तिवारी अरविंद जयसवाल धन्जू लाल जयसवाल अनूप तिवारी अश्वनी तिवारी एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से हजारों की संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर झांकियों एवं जागरण का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव तांडव मां दुर्गा स्तुति हनुमान लीला भक्त जनों को बहुत ही खूब रास आई भावविभोर हुए भक्त जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ एम यस म्यूजिकल ग्रुप की खूब प्रशंसा कीछ

वहीं पर कार्यक्रम के आयोजक ऋषिकेश जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है और भविष्य में भी जब तक हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी तबतक अनवरत यह कार्यक्रम चलता रहेगा।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 20.7K views
20.7K views
Click