हनुमान भक्तों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया

36403

महराजगंज रायबरेली , क्षेत्र में तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान भक्तों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी नेता पवन साहू द्वारा हनुमान गढ़ी मंदिर पर पूड़ी सब्जी सहित मिष्ठान का वितरण कराया गया। वहीं व्यापार मंडल संरक्षक कंचन वर्मा, रिंकू जायसवाल द्वारा रंधावा रोड पर पूड़ी सब्जी सहित शरबत वितरण कराया गया जिसके मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक विमल रस्तोगी रहे। कस्बे के शांती नगर में सभासद ऊषा त्रिपाठी एवं सहयोगियों शक्ति रस्तोगी,अमन गांधी, विशाल, अजय, सोनू आदि द्वारा तरबूज व कुल्फी का वितरण कराया गया वहीं ब्लाक परिसर में ग्राम विकास अधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा धूमधाम से प्रसाद वितरण कराया गया। ओथीं गांव में प्रधान सुनील मौर्य एवं चंदापुर रोड स्थित राईस मिलर शिवम सिंह द्वारा बजरंग बली की स्तुति कर प्रसाद वितरित कराया गया।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 36.4K views
36.4K views
Click