हमीरपुर के राठ में मिट्टी का तेल डाल युवती को ज़िंदा जलाने की कोशिश

20940

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । आग से जली युवती, भतीजी ने तीन लोगों पर लगाया मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप।

मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के ग्राम धमना में अपने मामा के यहाँ रह रही युवती आग से बुरी तरह झुलस गई, जिसे गम्भीर अवस्था में राठ सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती की नाजुक हालत को देखकर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, युवती की भतीजी रंजना ने बताया कि, आज सुबह वह घर के बाहर पानी भरने के लिए गई हुई थी, तथा अन्य लोग खेतों पर गये हुए थे, घर में रोली पुत्री मलखानसिंह निवासी ग्राम छिकारा जनपद महोबा अकेले थी तभी ग्राम छिकारा जनपद महोबा के तीन लोग धमना आए और घर पर अकेली युवती के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, और वहाँ से भाग गए, पुलिस प्रशासन ने जाँच पड़ताल में जुटी है, जो भी तत्व सामने आयेंगे उस पर कार्य वाही होगी।

👁 20.9K views
20.9K views
Click