हर्षोल्लास के साथ मना सनफोर्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

16503

अयोध्या। जनपद के दर्शन नगर सूर्य कुंड में स्थित सनफोर्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभिभावको एवं क्षेत्रवासियों ने भ अपनी भागीदारी दर्ज कराई विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश की कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता त्रिपाठी एवं समस्त अध्यापकों में भी वार्षिकोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय खोलने का उद्देश्य हमारा पैसा कमाना नहीं है हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का है क्षेत्र के जो किन्ही कारणों से अच्छी शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रहे थे।

उनके लिए यह विद्यालय खोला गया है श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि मैं पहले जिस विद्यालय में टीचर थी उसमें ग्रामीण क्षेत्रों के नौनिहालों के लिए धनाभाव एवं संसाधनों के चलते एडमिशन ले पाना संभव नहीं था और यह बातें हमें हमारी अंतरात्मा को झकझोरती रही कि किस तरह से इन बच्चों का भविष्य उज्जवल किया जाए फिर मैंने यह निश्चय किया कि एक विद्यालय क्षेत्र में ऐसा भी होगा जिसमें क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करें। इसी में मेरी संतुष्टि है और आज यह विद्यालय शनफोर्ट पब्लिक स्कूल के नाम से 1 साल में ही अच्छी उपलब्धि प्राप्त की है इसके लिए समस्त क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट करती हूं और आशा करती हूं जिस तरह क्षेत्र वासियों का सहयोग एवं आशीर्वाद महज वर्ष भर में प्राप्त हुआ है इसी तरीके आगे भी क्षेत्र की जनता का सहयोग आशीर्वाद यूस्नेह आगे भी मिलता रहेगा।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 16.5K views
16.5K views
Click