नवरात्र के पवन अवसर पर जगह-जगह सजे हैं दरबार

32478

महराजगंज, रायबरेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के पवन अवसर पर जगह – जगह मूर्तियों की स्थापना व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्र के स्थित श्री आस्तिक देव मंदिर ग्राम कंशमीरा पोस्ट ओई में सोमवार को जवाबी कीर्तन व नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा झाकियों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगो द्वारा इस वर्ष भी पंडाल सजाया गया और और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। शाम होते ही मां दुर्गा के पंडाल में आरती का आयोजन हुआ जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया।

आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि मूर्ति स्थापना का यह दूसरा वर्ष है।और यह क्रम बना रहे इसके लिए हम लोग प्रयासरत रहेंगे।

साथ ही जवाबी कीर्तन व जागरण का भी आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा कमेटी के आयोजक कर्ता दिलीप मौर्य, राहुल (मीडिया प्रभारी), अखिलेश मौर्या,शिव प्रताप मौर्य,लवकुश मौर्य ,सुमित मौर्या ,देशराज मौर्या, हेमराज मौर्या, सूरज मौर्य ,अनिल मौर्य ,ललित,अशोक ,राजू मौर्य शेरा मौर्य मनीष मौर्य, शेखर मौर्य विकास मौर्य, लक्ष्मीकांत ,मन्नू सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहते है।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

👁 32.5K views
32.5K views
Click