हसमुख स्वभाव के प्रिंशु पांडेय नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर

23758

महराजगंज (रायबरेली)
कस्बे के हसमुख और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले उज्ज्वल पांडेय उर्फ प्रिंशु के बहुत कम उम्र में असमय निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय चले जाने से मित्रों, परिजनों और जानने वालों की आंखें नम हो गईं।
प्रिंशु पांडेय अपने सौम्य व्यवहार और सभी से मधुर संबंधों के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो उठा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंशु हमेशा मुस्कुराकर सबका दिल जीत लेते थे। उनके जाने से एक हंसमुख मित्र, नेक इंसान और परिवार का एकमात्र सहारा हमेशा के लिए छिन गया। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, विधायक श्याम सुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, राजाराम त्यागी, काग्रेस नेता सुशील पासी, सुधीर साहू, पवन साहू, विजय वैश्य, कमलेश रस्तोगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, विमल रस्तोगी, सुनील मौर्य, प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा, शोभनाथ वैश्य, अली अमजद , बाला मौर्या सहित क्षेत्रीय लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 23.8K views
23.8K views
Click