हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, घंटो चला युवक का ड्रामा

2826

रायबरेली-रायबरेली भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्राम प्रधान के अनुसार, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों को तत्काल दे दी गई थी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा युवक से लगातार नीचे उतरने का आग्रह किया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक युवक टावर से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर क्यों युवक टावर पर चढ़ा यह पुलिस जांच कर रही हैं फिलहाल।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 2.8K views
2.8K views
Click