विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीएम और सीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण

24061

मौदहा हमीरपुर। विधानसभा चुनाव के लिए इस क्षेत्र में 20 फरवरी को होना है इसके हर स्तर पर तैयारियां जोरों पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही भय मुक्त मतदान के लिए बड़ी संख्या में अर्ध सैनिक बल बाहरी जनपदों की पुलिस व बड़ी संख्या में होमगार्ड आ रहे है इन्हें व्यवस्थित करने के लिए नगर सहित तहसील क्षेत्र के जिन कालेजो महाविद्यालयो में ठहराना है
वहाँ आज उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुँच कर व्यवस्थाओं को देखा ।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि आज बिवांर व निवादा सहित कई स्थानों में इण्टर कालेज व महाविद्यलयो में साफ सफाई, शौचालय पानी व प्रकाश व्यवस्था देखीं और चुस्त दुरुस्त पाई ।

रिपोर्ट- एम डी प्रजापति

👁 24.1K views
24.1K views
Click