हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल मनऊपुर के पास मिला 2 अज्ञात शव

15019

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल मनऊपुर के पास 2 अज्ञात व्यक्ति के शव मिले। 100 की शिनाख्त ना होने पर बीकापुर क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एक युवक का हाथ बंधा हुआ था तथा दूसरे युवक का पेंट खुला था।शव की शिनाख्त सुबह तक नहीं हो पाई थी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंक दिया गया है।बाद में पता चला कि प्रतापगढ़ जनपद के एक ही परिवार के दो युवकों का शव यहां हैदरगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। आशंका है कि इनकी हत्या कर शव यहां फेंका गया।शुक्रवार सुबह ही हैदरगंज थाना क्षेत्र के मनऊपुर में एक विद्यालय के पास दो अज्ञात युवकों का शव पड़ा मिला। आशंका थी कि इनकी कहीं अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंका गया है।पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने में जुटे। दोनों शवों की पहचान रवि मोदनवाल व जीतेंद्र मोदनवाल निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई। प्रतापगढ़ से परिवारीजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आशंका है कि हत्या कहीं अन्यत्र कर शव लाकर यहां फेंक दिए गए हैं। उक्त घटना कैसे घटित हुई और कहां घटित हुई यह अभी यह अभी संदेह के घेरे में है।

👁 15K views
15K views
Click